Breaking News

कलेक्ट्रेट भवन डीएम कार्यालय के लाइब्रेरी हॉल में आयोजित हुआ निःशुल्क दंत परीक्षण शिविर


 स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻 

शाहजहाँपुर, 24 अप्रैल 2026। कलेक्ट्रेट भवन स्थित डीएम कार्यालय के लाइब्रेरी हॉल में आज निःशुल्क दंत परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में दंत चिकित्सक डॉ. के.पी. सक्सेना (लेजर स्पेशलिस्ट) द्वारा कर्मचारियों एवं उपस्थित नागरिकों के दांतों का परीक्षण किया गया।

शिविर का शुभारंभ अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) श्री रजनीश कुमार मिश्रा, नगर मजिस्ट्रेट श्री प्रवेंद्र कुमार, प्रशासनिक अधिकारी श्री योगेश अग्रवाल, वरिष्ठ कर्मचारी श्री दीपेश द्विवेदी एवं श्री समुद्र सेन की उपस्थिति में किया गया।

इस अवसर पर कलेक्ट्रेट कर्मचारी अरविंद कुमार, राकेश मिश्रा, अश्वनी त्रिपाठी, कुमारी स्मृति पाल, विनोद मिश्रा, मोहम्मद आरिफ, विपिन कुमार, सत्येंद्र कुमार, शालिनी निगम, लेखपाल रश्मि देवी, भानु प्रताप, कमलेश कुमार सहित पुलिस कर्मचारियों समेत लगभग 80 से 90 लोगों ने निःशुल्क दंत परीक्षण का लाभ उठाया।

नगर मजिस्ट्रेट ने बताया कि इस प्रकार के स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आगे भी आयोजित किए जाते रहेंगे, जिससे अधिक से अधिक नागरिक लाभान्वित हो सकें। उन्होंने इस सराहनीय पहल के लिए डॉ. के.पी. सक्सेना का आभार व्यक्त किया।


डॉ. के.पी. सक्सेना ने बताया कि यदि प्रत्येक व्यक्ति हर छह माह में अपने दांतों की जांच कराता रहे, तो दांत लंबे समय तक स्वस्थ रह सकते हैं। उन्होंने पान मसाला, गुटखा और तंबाकू के सेवन से होने वाले गंभीर नुकसान के प्रति भी लोगों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि समय पर जांच न होने पर यह समस्याएं कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का रूप ले सकती हैं।

उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि गाल में सफेद दाग, जीभ पर गांठ या किसी प्रकार की असामान्य समस्या महसूस हो तो तुरंत चिकित्सक से परामर्श लें। बच्चों को सुबह-शाम ब्रश कराने तथा मीठा, चॉकलेट एवं फास्ट फूड की आदतों पर नियंत्रण रखने की भी सलाह दी।

अंत में डॉ. के.पी. सक्सेना ने जिलाधिकारी एवं सभी अधिकारियों का धन्यवाद व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments