Breaking News

बलरामपुर में नारी शक्ति का शंखनाद: वंदन अधिनियम के विरोध पर भड़कीं महिला कार्यकर्ता; वीर विनय चौराहे पर फूंका विपक्ष का पुतला

[ राजनीतिक हलचल / बलरामपुर ]

ब्यूरो चीफ: प्रमोद मिश्रा, बलरामपुर ✍️

बलरामपुर | 18 अप्रैल, 2026 सच की आवाज वेब न्यूज - विशेष विरोध प्रदर्शन

ारी शक्ति वंदन अधिनियम के लोकसभा में पारित न होने पर शनिवार को जनपद बलरामपुर में महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। जिला महामंत्री बिंदु विश्वकर्मा के नेतृत्व में अटल भवन से निकली विशाल रैली वीर विनय चौराहे पहुँची, जहाँ कार्यकर्ताओं ने विपक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रतीकात्मक पुतला दहन किया।

विपक्ष पर सीधा प्रहार: जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी ने प्रदर्शन के दौरान कहा कि पीएम मोदी महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए क्रांतिकारी कानून लाना चाहते थे, लेकिन विपक्ष ने इसमें अड़ंगा लगाकर देश की आधी आबादी के अधिकारों पर चोट की है। उन्होंने इस कृत्य को महिलाओं के हितों के साथ बड़ा अन्याय करार दिया।

सपनों को कुचलने का आरोप: जिला महामंत्री बिंदु विश्वकर्मा ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सपा, कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने मिलकर महिलाओं के गौरव को ठेस पहुँचाई है। उन्होंने चेतावनी दी कि आने वाले समय में नारी शक्ति इस अपमान का करारा जवाब देगी।

प्रमुख नेतृत्व और उपस्थिति:
इस दौरान ललिता तिवारी, साधना पांडे, झूमा सिंह, वंदना पासवान, सविता सिंह, मंजू तिवारी, नंदनी शुक्ला, प्रभा शुक्ला, सुधा त्रिपाठी और बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

विरोध प्रदर्शन के दौरान वीर विनय चौराहे पर माहौल काफी गरमाया रहा। महिला कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे घर-घर जाकर विपक्ष के इस महिला विरोधी चेहरे को उजागर करेंगी। प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया था।

"नारी का सम्मान, सबसे ऊपर - सच की आवाज वेब न्यूज"

Post a Comment

0 Comments