स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। जनपद में शांति और कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए आज शाहजहाँपुर पुलिस ने सड़कों पर उतरकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर ने भारी पुलिस बल के साथ सघन पैदल गश्त की।
गश्त के दौरान सदर बाजार के प्रमुख बाजारों और संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया गया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग की गई।
विशेष निर्देश: महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत विशेष सतर्कता बरतने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया।
अधिकारियों ने आमजन से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया और अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे आवश्यक वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments