Breaking News

ग्राम पिपरिया रोड स्थित जंगल में युवक का शव पेड़ से लटका मिला, जांच जारी


स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻 

आज प्रातः लगभग 06:30 बजे सूचना प्राप्त हुई कि थाना रोजा क्षेत्र अंतर्गत लखीमपुर रोड स्थित ग्राम पिपरिया के पास जंगल में एक युवक द्वारा फांसी लगाए जाने की घटना हुई है।

सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची तथा फील्ड यूनिट को बुलाकर घटनास्थल का गहन निरीक्षण कराया गया। जांच के दौरान मृतक की पहचान सूरज पुत्र रामनिवास, उम्र लगभग 25 वर्ष, जाति यादव, निवासी संबंधित ग्राम के रूप में हुई। मृतक अविवाहित बताया गया है।

प्राथमिक जांच में युवक का शव गांव के बाहर जंगल में एक आम के पेड़ से लटका हुआ पाया गया। पुलिस द्वारा पंचायतनामा की कार्यवाही पूर्ण कर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है।

परिजनों द्वारा अब तक किसी प्रकार की रंजिश या संदेह से इनकार किया गया है।

मामले में अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है तथा पुलिस द्वारा सभी पहलुओं पर जांच जारी है।

Post a Comment

0 Comments