आज दिनांक 05.04.2026 को जनपद शाहजहाँपुर में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर महोदय द्वारा आगामी त्योहारों एवं शांति व्यवस्था के दृष्टिगत थाना रामचन्द्र मिशन क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की गई।
पैदल गश्त के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा प्रमुख बाजारों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों, धार्मिक स्थलों एवं संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया गया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वस्तुओं की सघन चेकिंग की गई तथा आसपास के प्रतिष्ठानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की स्थिति का भी अवलोकन किया गया।
गश्त के दौरान स्थानीय व्यापारियों, संभ्रांत नागरिकों एवं आमजन से संवाद स्थापित कर उन्हें आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही, अफवाहों से बचने एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए जागरूक किया गया।
इसके अतिरिक्त क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने, भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखने तथा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जनपद शाहजहाँपुर पुलिस द्वारा आगामी त्योहारों के दृष्टिगत शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु निरंतर गश्त एवं निगरानी की जा रही है, जिससे आमजन सुरक्षित वातावरण में अपने त्योहार संपन्न कर सकें।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
लखनऊ
0 Comments