Breaking News

त्योहारों से पहले तिलहर में पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा


 स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻 

शाहजहाँपुर।

आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए तिलहर क्षेत्र में पुलिस प्रशासन सक्रिय नजर आया। बुधवार को पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी तिलहर ने थाना तिलहर क्षेत्र में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

पैदल गश्त के दौरान प्रमुख बाजारों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों, संवेदनशील एवं मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों का गहन निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने आमजन से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया और शांति व कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की।

इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग की गई तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। दुकानदारों व स्थानीय नागरिकों को भी सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए जागरूक किया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि त्योहारों के दौरान विशेष सतर्कता बरती जाए, लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर कानून-व्यवस्था बनाए रखी जाए तथा अफवाहों पर तुरंत नियंत्रण किया जाए।

पुलिस की सक्रियता से क्षेत्र में सुरक्षा का सकारात्मक संदेश गया और आमजन में विश्वास की भावना मजबूत हुई।

Post a Comment

0 Comments