स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
लखनऊ: उत्तर Pradesh के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज राजधानी लखनऊ में ऊर्जा विभाग के कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा की। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से स्मार्ट बिजली मीटर को लेकर आ रही उपभोक्ताओं की शिकायतों पर कड़ा रुख अपनाया।
सख्त निर्देश: मुख्यमंत्री जी ने अधिकारियों को स्मार्ट मीटर की शिकायतों की गहन जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि आम उपभोक्ता स्वभाव से ईमानदार होता है और तकनीकी खामियों के कारण उसे परेशान नहीं किया जाना चाहिए।
समयबद्ध समाधान: अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि उपभोक्ताओं को समय पर और त्रुटिहीन बिल प्राप्त होना सुनिश्चित किया जाए। स्मार्ट मीटर से जुड़ी शिकायतों का समयबद्ध समाधान किया जाए।
'पीएम सूर्य घर योजना' में प्रगति: सौर ऊर्जा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश की प्रगति को साझा करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में 4.60 लाख से अधिक रूफटॉप सोलर पैनल स्थापित किए जा चुके हैं, जिनसे 1560 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है।
मुख्यमंत्री ने बिजली विभाग के कार्यों में तकनीकी दक्षता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के साथ-साथ शिकायतों के निवारण में किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं करने की चेतावनी दी है।
• स्मार्ट मीटर की तकनीकी ऑडिट के आदेश.
• गर्मी में निर्बाध आपूर्ति की तैयारी.
• त्रुटिहीन बिलिंग अनिवार्य.
• 4.60 लाख रूफटॉप सोलर स्थापित.
• 1560 मेगावाट बिजली का उत्पादन.
• उपभोक्ताओं को मुफ्त बिजली का लक्ष्य.
0 Comments