Breaking News

तिलहर पुलिस की कार्रवाई, अवैध तमंचा व कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार


 स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻 

शाहजहाँपुर, 15 अप्रैल 2026।

जनपद में अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना तिलहर पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस टीम ने एक अभियुक्त को अवैध शस्त्र और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी तिलहर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार 14 अप्रैल 2026 को शाम करीब 7:29 बजे बंथरा पुल के पास सड़क किनारे गेहूं के खाली खेत के पास से अभियुक्त सरजू पुत्र गयादीन निवासी ग्राम हिसमाह, थाना तिलहर को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी तमंचा 315 बोर एवं तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

इस संबंध में थाना तिलहर में मु0अ0सं0 0169/26 धारा 3/25 आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त:
सरजू पुत्र गयादीन, निवासी ग्राम हिसमाह, थाना तिलहर, जनपद शाहजहाँपुर (उम्र करीब 30 वर्ष)

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक जुगुल किशोर पाल, हेड कांस्टेबल नेम सिंह एवं होमगार्ड आफाक खां की अहम भूमिका रही।

Post a Comment

0 Comments