ब्यूरो रिपोर्ट: कल्लू उर्फ रजनीश
लखनऊ: राजधानी लखनऊ में स्थित के ठीक सामने बुधवार को झुग्गी बस्ती में अचानक लगी भीषण आग से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। देखते ही देखते दर्जनों झुग्गियां आग की चपेट में आ गईं और आसमान में उठता काला धुआं दूर-दूर तक दिखाई देने लगा।
घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आग लगते ही लोग अपने परिवार और जरूरी सामान को बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। कई लोग अपने छोटे-छोटे बच्चों को गोद में उठाकर सुरक्षित स्थानों की ओर दौड़ते दिखे।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है और राहत कार्य जारी है।
