स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
लखनऊ। लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आकाशवाणी पर प्रसारित होने वाला ‘मन की बात’ कार्यक्रम विशेष रूप से प्रेरणादायक है।
उन्होंने बताया कि नरेन्द्र मोदी द्वारा 3 अक्टूबर 2014 से शुरू किए गए इस कार्यक्रम के माध्यम से अब तक 132 एपिसोड प्रसारित किए जा चुके हैं, जिनमें देश के विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे सकारात्मक कार्यों को सामने लाया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों का उल्लेख कर उनकी सराहना करना और उन्हें देशवासियों से परिचित कराना, अपने आप में एक बड़ा सम्मान है।
उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम न केवल प्रेरणा देता है, बल्कि समाज में सकारात्मक सोच और नवाचार को भी बढ़ावा देता है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments