एसएस कॉलेज का बी.एससी. रिजल्ट घोषित: अनन्या, कनक और कृष्णा ने गाड़े सफलता के झंडे; परीक्षा परिणाम में बेटियों का दबदबा

[ शिक्षा जगत / परीक्षा परिणाम ]

स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर | 21 अप्रैल, 2026 सच की आवाज वेब न्यूज - विशेष कवरेज

शाहजहाँपुर के स्वामी शुकदेवानन्द कॉलेज में बी.एससी. (गणित) विषम सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित होते ही खुशी की लहर दौड़ गई। एमजेपी रूहेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा जारी परिणामों में कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। विज्ञान संकायाध्यक्ष डॉ. आलोक कुमार सिंह ने परिणामों की घोषणा करते हुए सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी है।

मेधावियों का शानदार प्रदर्शन:

प्रथम सेमेस्टर: अनन्या शर्मा (8.30 SGPA) प्रथम, इशिता शर्मा द्वितीय, अक्षरा सक्सेना तृतीय।
तृतीय सेमेस्टर: कनक यादव (8.26 SGPA) प्रथम, काजल पाल द्वितीय, शुभांक राज मौर्या तृतीय।
पंचम सेमेस्टर: कृष्णा चौहान (7.74 SGPA) प्रथम, मुस्कान द्वितीय, अनुज कुमार तृतीय।

गुरुजनों का मिला आशीर्वाद: विद्यार्थियों की इस बड़ी सफलता पर मुमुक्षु शिक्षा संकुल के मुख्य अधिष्ठाता स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती जी महाराज ने उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया। कॉलेज सचिव डॉ. अवनीश मिश्रा और प्राचार्य प्रो. राकेश कुमार आज़ाद ने कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत और शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन का प्रतिफल है।

हर्ष व्यक्त करने वाले शिक्षक:
प्रो. अनुराग अग्रवाल, डॉ. शिशिर शुक्ला, डॉ. राजनंदन सिंह राजपूत, डॉ. हर्ष पाराशरी, डॉ. अमित कुमार, डॉ. संदीप दीक्षित, डॉ. चंदन गोस्वामी सहित समस्त स्टाफ ने छात्र-छात्राओं को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

एसएस कॉलेज के इन मेधावियों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि लगन और सही दिशा में किया गया प्रयास हमेशा सफलता दिलाता है। "सच की आवाज वेब न्यूज" सभी सफल छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई देता है।

"सफलता की नई उड़ान - सच की आवाज वेब न्यूज"

Previous Post Next Post