जिला संवाददाता कल्लू उर्फ रजनीश लखनऊ ✍️
लखनऊ। राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कैसरबाग और लालबाग क्षेत्र में पुलिस का सख्त एक्शन देखने को मिला।
डीसीपी पश्चिम जोन कमलेश दीक्षित के निर्देशन में एसीपी कैसरबाग रत्नेश सिंह एवं इंस्पेक्टर थाना कैसरबाग अंजनी कुमार मिश्रा ने भारी पुलिस बल के साथ क्षेत्र में पैदल गश्त की।
गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों से गहन पूछताछ की गई, वहीं सड़क किनारे खड़े वाहनों को हटवाकर यातायात व्यवस्था दुरुस्त कराई गई। पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वालों को सख्त चेतावनी भी दी।
लालबाग क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर दोपहिया वाहनों की चेकिंग की गई और कई चालान भी किए गए।
पूरे अभियान के दौरान पुलिस टीम पूरी तरह सतर्क नजर आई और आमजन में सुरक्षा का भरोसा बढ़ाने का प्रयास किया गया।
0 Comments