काकोरी में दर्दनाक घटना एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

 


ब्यूरो रिपोर्ट महेश कुमार

🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | लखनऊ (काकोरी) 🚨

काकोरी थाना क्षेत्र के बहरू गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।मृतक की पहचान रामबालक सैनी (पुत्र शिवदयाल सैनी), उम्र लगभग 38 वर्ष के रूप में हुई है, जो मूल रूप से ग्राम गौरा, थाना आसीवन, जनपद उन्नाव का निवासी था। बताया जा रहा है कि वह अपनी पत्नी साधना के साथ अपनी ससुराल ग्राम बहरू में स्वर्गीय सालिकराम (पुत्र पुत्तीलाल) के यहां रह रहा था।


स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतक शराब का आदी था। आज सुबह उसने गांव में स्थित नीम के पेड़ पर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

👉 पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Previous Post Next Post