पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर सौरभ दीक्षित द्वारा चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी (सदर) के निर्देशन तथा थाना प्रभारी सेहरामऊ दक्षिणी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्रवाई की गई।
वायरल वीडियो में देशी ढाबा के समीप कुछ व्यक्तियों द्वारा वाहनों से सड़क पर स्टंटबाजी किए जाने का दृश्य प्रसारित हो रहा था, जिससे आमजन के जीवन एवं सुरक्षा को गंभीर खतरा उत्पन्न हो रहा था।
जांच के क्रम में उ0नि0 हरिओम सिंह द्वारा मौके पर जाकर सत्यापन किया गया, जिसमें पाया गया कि—
तेज गति एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए स्टंटबाजी कर रहे थे।
उक्त प्रकरण में दिनांक 23.04.2026 को थाना सेहरामऊ दक्षिणी पर मु0अ0सं0 119/2026 धारा 281 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। प्रकरण की विवेचना उ0नि0 मोहित कुमार द्वारा की जा रही है तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है। अभियुक्तों को नियमानुसार गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
जनपद पुलिस द्वारा यातायात नियमों के उल्लंघन एवं स्टंटबाजी जैसे खतरनाक कृत्यों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई निरंतर जारी है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments