शाहजहाँपुर। आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा थाना कोतवाली एवं रामचंद्र मिशन क्षेत्र के उपनिरीक्षकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने, भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने तथा संवेदनशील स्थलों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। सभी उपनिरीक्षकों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहकर संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर नजर रखने को कहा गया।
इसके अलावा त्योहारों के दौरान आपसी सौहार्द बनाए रखने, अफवाहों पर तुरंत नियंत्रण करने तथा किसी भी सूचना पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।
क्षेत्राधिकारी नगर ने पुलिस अधिकारियों को जनसंवाद बढ़ाने, स्थानीय लोगों से समन्वय स्थापित करने और संवेदनशीलता के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करने पर जोर दिया, जिससे आमजन में सुरक्षा का भाव बना रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments