Breaking News

काकोरी: बंद घर को निशाना बनाकर चोरों ने उड़ाए लाखों के जेवर व नकदी; चित्रकूट दर्शन करने गया था परिवार, लौटते ही उड़े होश

[ क्राइम अलर्ट / काकोरी पुलिस ]

जिला संवाददाता: कल्लू उर्फ रजनीश, लखनऊ ✍️

ग्राम मौन्दा, काकोरी | 20 अप्रैल, 2026 सच की आवाज वेब न्यूज - अपराध डायरी

खनऊ के काकोरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मौन्दा हाईवे सिटी में अज्ञात चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। चोरों ने एक सूने घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये की कीमत के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी पार कर दी। वारदात उस वक्त हुई जब पीड़ित परिवार धार्मिक यात्रा पर बाहर गया हुआ था। घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत और असुरक्षा का माहौल व्याप्त है।

सामान की सूची: पीड़ित राजपाल यादव के अनुसार, चोरों ने 5 सोने की अंगूठियां, 3 मंगलसूत्र, 4 जोड़ी झुमके, बच्ची के कान के टॉप्स, 2 जोड़ी सोने की चेन, चांदी के सिक्के और लगभग **30 हजार रुपये नकद** पर हाथ साफ किया है।

लौटते ही मिला खुला दरवाजा: पीड़ित राजपाल यादव 17 अप्रैल को परिवार सहित चित्रकूट दर्शन के लिए गए थे। 20 अप्रैल की रात करीब 1:40 बजे जब वे वापस लौटे, तो घर के अंदर बेडरूम का दरवाजा खुला मिला और सारा सामान बिखरा पड़ा था। आसपास खोजबीन के बाद जब कोई सुराग नहीं लगा, तो तत्काल काकोरी थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई गई।

स्थानीय लोगों में रोष:
हाइवे सिटी और मौन्दा के निवासियों का कहना है कि क्षेत्र में चोरी की वारदातें बढ़ रही हैं। लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि रात्रि गश्त बढ़ाई जाए और सीसीटीवी कैमरों की मदद से जल्द से जल्द चोरों को सलाखों के पीछे भेजा जाए।

काकोरी पुलिस ने मामला दर्ज कर घटनास्थल का मुआयना किया है। पुलिस की टीम संदिग्धों की तलाश में जुटी है और दावा किया जा रहा है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। "सच की आवाज वेब न्यूज" आपसे अपील करता है कि यात्रा पर जाते समय सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें और पड़ोसियों को सूचित अवश्य करें।

"अपराध के खिलाफ बुलंद आवाज - सच की आवाज वेब न्यूज"

Post a Comment

0 Comments