शाहजहाँपुर, 08 अप्रैल। जनपद में अपराधियों की धरपकड़ के अभियान के तहत थाना तिलहर पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस टीम ने एक मामले में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार थाना तिलहर में पंजीकृत मु0अ0सं0 155/2026 धारा 115(2)/352/351(3)/109(1)/324(2) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त गौरव (उम्र लगभग 22 वर्ष) एवं सौरभ (उम्र लगभग 19 वर्ष) निवासी मोहल्ला बहादुरगंज, कस्बा व थाना तिलहर को गिरफ्तार किया गया है।
मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने 08 अप्रैल 2026 को सुबह करीब 05:15 बजे बाईपास चौराहे से कटरा मार्ग की ओर लगभग 20 कदम की दूरी पर घेराबंदी कर दोनों अभियुक्तों को पकड़ लिया। गिरफ्तारी के दौरान आवश्यक बल प्रयोग भी किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
इस कार्रवाई को प्रभारी निरीक्षक जुगुल किशोर पाल के नेतृत्व में उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार, कांस्टेबल तुषार वर्मा एवं कांस्टेबल रोबिल कुमार की टीम ने अंजाम दिया।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments