Breaking News

पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर द्वारा थाना कटरा का आकस्मिक निरीक्षण कर कानून-व्यवस्था एवं पुलिस कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई।


स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻 

आज दिनांक 15.04.2026 को  पुलिस अधीक्षक , जनपद शाहजहाँपुर द्वारा जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं पुलिस कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से थाना कटरा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महोदय ने निम्नलिखित बिंदुओं पर विशेष ध्यान दिया:

  1. थाना परिसर का निरीक्षण:
      थाना परिसर का भ्रमण करते हुए साफ-सफाई की व्यवस्था, बैरक, शौचालय, पेयजल व्यवस्था आदि का सूक्ष्म निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को परिसर को स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने हेतु निर्देशित किया।

  2. अपराध रजिस्टर एवं अभिलेखों की समीक्षा:
    कार्यालय अभिलेखों का निरीक्षण करते हुए महोदय ने अपराध रजिस्टर, आगन्तुक रजिस्टर, जी.डी., बीट बुक, हिस्ट्रीशीटर रजिस्टर, टॉप-10 अपराधियों की सूची, गुंडा एक्ट/गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही, वारण्ट/समन की तामील, लंबित विवेचनाओं और अभियोगों की समीक्षा की। उन्होंने लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण, वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं प्रभावी अपराध नियंत्रण की दिशा में कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

  3. महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण:
     महिला हेल्प डेस्क का विशेष निरीक्षण किया और वहाँ पर नियुक्त महिला पुलिस कर्मियों से संवाद स्थापित कर महिलाओं से संबंधित शिकायतों का त्वरित, संवेदनशील और गोपनीयता के साथ निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया। साथ ही महिला सुरक्षा से संबंधित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर बल दिया।

  4. सीसीटीएनएस कक्ष का निरीक्षण:
    सीसीटीएनएस कक्ष में ऑनलाइन अभिलेखों के अद्यतन, डाटा फीडिंग की गुणवत्ता और समयबद्धता की समीक्षा की गई। महोदय ने इस प्रणाली में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।


  5. मालखाना एवं शस्त्रागार का निरीक्षण:
    मालखाना एवं शस्त्रागार का निरीक्षण करते हुए   मालों के सुरक्षित रख-रखाव, शस्त्रों की साफ-सफाई और उनकी समय-समय पर चेकिंग सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिए।

  6. बंदीगृह का निरीक्षण:
    बंदीगृह में बंदियों की सुरक्षा और आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया गया।

  7. कानून-व्यवस्था एवं पुलिस कार्यप्रणाली की समीक्षा:
    थाना क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, रात्रि गश्त, बैंक/संवेदनशील स्थानों की चेकिंग, और बीट पुलिसिंग की प्रभावशीलता की समीक्षा की। बीट प्रभारीगण को संदिग्ध व्यक्तियों/गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि बनाए रखने और सूचना तंत्र को मजबूत करने हेतु निर्देशित किया गया।

  8. सार्वजनिक संतुष्टि:
    थाना पर आने वाले फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुनने और उनका त्वरित, निष्पक्ष एवं पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मुख्य निर्देश:
 पुलिस अधीक्षक  ने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही, शिथिलता अथवा अनुशासनहीनता किसी भी स्तर पर स्वीकार्य नहीं होगी। समस्त संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को दिए गए निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया, ताकि जनपद में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहे और आमजन में सुरक्षा की भावना और अधिक सशक्त हो।

Post a Comment

0 Comments