ब्यूरो रिपोर्ट: आनंद कुमार
लखनऊ। नये डीसीपी पश्चिम कमलेश दीक्षित ने कमान सम्हालते ही आये एक्शन में। एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की
इस बैठक में पश्चिम ज़ोन के एडीसीपी धनंजय सिंह कुशवाहा सहित सभी एसीपी और थाना प्रभारियों ने भाग लिया।
मीटिंग के दौरान कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने, अपराध नियंत्रण, पुलिसिंग की गुणवत्ता सुधारने तथा आम जनता के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने जैसे कई अहम मुद्दों पर डीसीपी कमलेश दीक्षित ने विस्तृत चर्चा की।
उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए और जनता की शिकायतों का त्वरित व प्रभावी निस्तारण किया जाए।
इसके साथ ही, पुलिस टीम को सतर्कता बढ़ाने और क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष दिशा-निर्देश भी दिए गए।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments