[ जयंती समारोह / मीरानपुर कटरा ]
स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
मीरानपुर कटरा के श्रीरामलीला मेला मैदान में महर्षि कश्यप की जयंती श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ जिले के प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप ने महर्षि कश्यप के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान समाज के हजारों लोगों ने कश्यप ऋषि के चरणों में पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।
सृष्टि के शिल्पी हैं महर्षि: प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि वैदिक पुराणों के अनुसार सृष्टि की संरचना में महर्षि कश्यप की भूमिका सर्वोपरि है। वे सप्तऋषियों में सृष्टि के आधार स्तंभ हैं। मंत्री जी ने कश्यप समाज से आह्वान किया कि महर्षि कश्यप के बताए रास्ते और उनके आदर्शों का अनुसरण करके ही समाज और जीवन को सफल बनाया जा सकता है।
भव्य स्वागत एवं माल्यार्पण: कार्यक्रम में पहुँचने पर प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप और सांसद अरुण कुमार सागर का समाज के लोगों ने माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान समाज की एकता और महर्षि के संदेशों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर सांसद अरुण कुमार सागर, जिला अध्यक्ष केसी मिश्रा, पूर्व चेयरमैन सुरेंद्र प्रकाश गुप्ता, सर्वेश कश्यप, राजीव कश्यप, राजेश कश्यप, पूर्व ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र गुप्ता लल्ला, एडवोकेट अमित मिश्रा, ओमकार कश्यप और प्रधान बबलेश कश्यप ने भी अपने विचार रखे और श्रद्धासुमन अर्पित किए।
जयंती समारोह के दौरान पूरा मेला मैदान महर्षि कश्यप के जयकारों से गूँज उठा। वक्ताओं ने समाज को शिक्षित और संगठित होने पर जोर दिया। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
"महर्षि कश्यप का अमर संदेश, खुशहाल बने हमारा देश - सच की आवाज वेब न्यूज"



