शाहजहाँपुर, 27 अप्रैल।
थाना पुवायां क्षेत्र के बड़ागांव चौकी अंतर्गत वीरमपुर रोड पर एक खेत में खड़ी स्विफ्ट डिजायर कार में युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
मृतक की पहचान कुलदीप चन्द्रपाल राठौर निवासी नई बस्ती, थाना रामचन्द्र मिशन के रूप में हुई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मु0अ0सं0 249/26 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।
पुलिस जांच में सामने आया कि कुलदीप चालक के रूप में चार लोगों को बड़ागांव क्षेत्र में एक शादी समारोह में लेकर आया था। शादी अर्जुन के परिवार में थी, जहां अर्जुन अपने साथ अवैध तमंचा लेकर आया था।
बताया गया कि अर्जुन और उसके साथी गाड़ी में तमंचे के साथ स्टंट कर रहे थे। चालक कुलदीप ने इसका विरोध किया, जिससे नाराज होकर अर्जुन और उसके साथियों ने उसे गोली मार दी और मौके से फरार हो गए।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अर्जुन पुत्र रामनरेश, अमन पुत्र रविन्द्र मौर्य, सचिन पुत्र राजेन्द्र और कौशल उर्फ नन्हे पुत्र शांति प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया।
फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
शाहजहॉपुर
0 Comments