शाहजहाँपुर। नगर पंचायत कटरा के अध्यक्ष पद के उप निर्वाचन को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुचारु रूप से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से नियुक्त पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी प्रथम का पहला प्रशिक्षण विकास भवन सभागार में आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन जिला विद्यालय निरीक्षक (डी.आई.ओ.एस.) द्वारा कराया गया। इस दौरान निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं की विस्तृत जानकारी अधिकारियों को दी गई, ताकि मतदान प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की त्रुटि न हो।
इस उप निर्वाचन में पहली बार एफआरएस (FRS) प्रणाली का प्रयोग किया जा रहा है। इसके संबंध में मा० राज्य निर्वाचन आयोग से आए श्री सुभाष एवं उनकी टीम द्वारा अधिकारियों को विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण में एफआरएस के संचालन, उपयोग और उससे जुड़ी तकनीकी प्रक्रियाओं की विस्तार से जानकारी दी गई।
अधिकारियों को बताया गया कि नई तकनीक के प्रयोग से निर्वाचन प्रक्रिया और अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनेगी तथा मतदान प्रक्रिया को सुगम और सुरक्षित बनाया जा सकेगा।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार, परियोजना अधिकारी अवधेश राम, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दिव्या गुप्ता तथा उप जिलाधिकारी तिलहर सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
शाहजहॉपुर
0 Comments