SP की सराहनीय पहल: वर्दी के पहरे में मंदिर में गूंजी शहनाई; गुहार लेकर पहुँची युवती की RTC में तैनात PTI से हुई शादी

[ खाकी का मानवीय चेहरा / शाहजहाँपुर ]

स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर | 19 अप्रैल, 2026 सच की आवाज न्यूज़ - विशेष कवरेज

शाहजहाँपुर पुलिस का एक बेहद ही संवेदनशील और मानवीय चेहरा सामने आया है। पुलिस अधीक्षक **सौरभ दीक्षित** की त्वरित पहल पर एक युवती की उम्मीदों को पंख लगे और मंदिर के पवित्र प्रांगण में पुलिस की मौजूदगी में विवाह संपन्न हुआ। रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर (RTC) में तैनात पीटीआई और हरदोई की युवती अब वैवाहिक बंधन में बंध चुके हैं।

SP कार्यालय में न्याय की गुहार: शुक्रवार दोपहर हरदोई निवासी युवती अपनी व्यथा लेकर सीधे एसपी कार्यालय पहुँची थी। उसने बताया कि वह आरटीसी में तैनात पीटीआई से शादी करना चाहती है लेकिन मामला अटका हुआ है। एसपी सौरभ दीक्षित ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल महिला थाना पुलिस को दोनों पक्षों में समन्वय बनाने और आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।

पुलिस बनी साक्षी: निर्देशों के बाद महिला थाना पुलिस ने सक्रियता दिखाई और शनिवार दोपहर कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र की अशफाकनगर पुलिस चौकी स्थित मंदिर में शादी की रस्में शुरू हुईं। खाकी वर्दी की निगरानी और महिला थाना टीम की मौजूदगी में विधि-विधान से दोनों ने सात फेरे लिए।

जनता ने की सराहना: पुलिस की इस सकारात्मक भूमिका ने आम जनमानस का दिल जीत लिया है। विवाह संपन्न होने के बाद नवदम्पत्ति ने पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया। शाहजहाँपुर पुलिस की इस पहल की हर तरफ चर्चा हो रही है कि कैसे कानून व्यवस्था के साथ-साथ पुलिस सामाजिक दायित्वों का भी बखूबी निर्वहन कर रही है।

"न्याय, संवेदना और सुरक्षा - सच की आवाज़ वेब न्यूज़"

Previous Post Next Post