शाहजहाँपुर (21.04.2026): स्वामी शुकदेवानन्द (SS) कॉलेज, शाहजहाँपुर के बी.एस-सी. जीव विज्ञान (बायोलॉजी) प्रथम वर्ष के प्रथम सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम एमजेपी रोहिलखंड विश्वविद्यालय द्वारा घोषित कर दिया गया है। घोषित परिणामों में कॉलेज के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान का नाम रोशन किया है।
मेधावियों ने लहराया परचम: वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. आदर्श पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि कॉलेज की छात्रा नैना गुप्ता ने 8.04 SGPA (सेमेस्टर ग्रेड पॉइंट एवरेज) के साथ प्रथम स्थान हासिल किया है। वहीं, अभिनव मिश्रा ने 7.96 SGPA के साथ द्वितीय और शीतल ने 7.78 SGPA के साथ तृतीय स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
गुरुजनों का मिला आशीर्वाद: विद्यार्थियों की इस स्वर्णिम सफलता पर मुमुक्षु शिक्षा संकुल के मुख्य अधिष्ठाता स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती जी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सफल छात्रों को आशीर्वाद दिया।
इस अवसर पर कॉलेज प्रबंध समिति के सचिव डॉ. अवनीश मिश्रा, प्राचार्य प्रो. (डॉ.) राकेश कुमार आज़ाद एवं समस्त शिक्षक संकाय ने मेधावी विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments