[ विकास एवं व्यवस्था / शाहजहाँपुर ]
स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर के विकास भवन सभागार में शनिवार को उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक का मुख्य फोकस शहर की यातायात व्यवस्था, पार्किंग और अतिक्रमण हटाकर आमजन को राहत दिलाना रहा।
यातायात में सुधार: मंत्री जी ने निर्देश दिए कि शहर के 5-6 प्रमुख मार्गों को मॉडल के रूप में विकसित कर यातायात सुधारा जाए। चालान से पहले एनाउंसमेंट जरूरी है। साथ ही घंटाघर, केरूगंज और बस अड्डे पर पार्किंग होर्डिंग्स लगाए जाएं।
प्रशासनिक मुस्तैदी: जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने स्पष्ट किया कि 15 दिनों के भीतर धरातल पर रिजल्ट दिखना चाहिए। नर्सिंग होम और बारात घरों में जब तक स्थाई पार्किंग नहीं बनती, तब तक उन्हें पार्किंग गार्ड तैनात करने होंगे।
"शहर की व्यवस्था सुधारने के लिए व्यापार मंडल और संगठनों से संवाद जरूरी है, लेकिन नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कोई नरमी नहीं बरती जाएगी।" - माननीय मंत्री सुरेश कुमार खन्ना
"सभ्य शहर, व्यवस्थित शहर - सच की आवाज वेब न्यूज"
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments