Breaking News

शाहजहाँपुर: जनगणना-2027 को लेकर DM का मास्टर प्लान; 14 से 18 मई तक चलेगा 'स्व-गणना' अभियान, स्कूल से लेकर कोटे तक होगी ट्रेनिंग

[ महाभियान / जनगणना-2027 ]

स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर | 12 मई, 2026 सच की आवाज वेब न्यूज - विशेष कवरेज

नगणना-2027 को पारदर्शी और सुगम बनाने के लिए शाहजहाँपुर प्रशासन ने कमर कस ली है। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने कलेक्ट्रेट में चार्ज ऑफिसर्स और नोडल अधिकारियों के साथ बैठक कर 14 से 18 मई तक चलने वाले विशेष 'स्व-गणना' अभियान की रूपरेखा तय की। इस दौरान जिले के हर नागरिक को डिजिटल माध्यम और प्रपत्रों के जरिए खुद की गणना दर्ज करने हेतु प्रेरित किया जाएगा।

अभियान का कार्यक्रम (प्रातः 9:00 बजे से):
  • 14 मई: समस्त विद्यालयों में 'पैरेंट्स मीटिंग'—अभिभावकों को मिलेगी स्व-गणना की ट्रेनिंग।
  • 15 मई: पंचायत घरों में बैठक—प्रधान, सचिव और ग्रामीण मिलकर करेंगे स्व-गणना।
  • 16 मई: राशन की दुकानों पर—अन्त्योदय और पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों का प्रपत्र भरा जाएगा।
  • 17 मई: स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के लिए विशेष स्व-गणना सत्र।
  • 18 मई: सहकारी समितियों पर सदस्यों की बैठक और गणना कार्य।

टीचर्स और अधिकारियों की जिम्मेदारी: जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि 14 मई को होने वाली पैरेंट्स मीटिंग में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और ग्राम प्रधान भी शामिल हों। क्लास टीचर सुनिश्चित करें कि प्रत्येक बच्चे का परिवार अपना डाटा अनिवार्य रूप से भरे।

रैंकिंग और गुणवत्ता: सीएम डैशबोर्ड पर जनपद की स्थिति सुदृढ़ करने के लिए सभी 106 नोडल अधिकारियों को फील्ड में सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए हैं। कोटेदारों को भी निर्देशित किया गया है कि वे अपने क्षेत्र के प्रत्येक कार्ड धारक की उपस्थिति सुनिश्चित कराएं।

बैठक में उपस्थित अधिकारी:
इस महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में एडीएम प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र, एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार सहित जिले के सभी उपजिलाधिकारी और विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
आपकी गणना, आपका भविष्य - सहभागिता सुनिश्चित करें।

"बिना पक्षपात, हर खबर आप तक - सच की आवाज वेब न्यूज"

Post a Comment

0 Comments