[ पुलिस सफलता / काकोरी पुलिस ]
जिला संवाददाता: कल्लू उर्फ रजनीश, लखनऊ ✍️
लखनऊ के थाना काकोरी पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए चोरी की एक बड़ी वारदात का मात्र 24 घंटे के अंदर अनावरण कर दिया है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर एक अभियुक्त को चोरी के सोने-चांदी के जेवरात और घटना में प्रयुक्त सफेद अपाचे मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
अभियुक्त: सागर कुमार (24 वर्ष) पुत्र गोपी गौतम, निवासी सरोजनीनगर, लखनऊ।
बरामद जेवरात:घटना का संक्षिप्त विवरण: ग्राम देवपुरी निवासी मोनू उर्फ पुष्पेंद्र ने 11 मई को घर में हुई चोरी के संबंध में तहरीर दी थी। पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घेराबंदी की और अभियुक्त को धर दबोचा। पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि उसने 9 मई को दिनदहाड़े अपने साथी के साथ मिलकर इनवर्टर बैटरी और जेवरात चोरी किए थे।
पुलिस टीम की सक्रियता: इस सफल अनावरण में उपनिरीक्षक छत्रजीत सिंह, म.उ.नि. दिनेश कुमारी, कांस्टेबल गौरव भदौरिया, विवेक कुमार और वीर बहादुर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अब अभियुक्त के अन्य साथियों की तलाश और विधिक कार्यवाही में जुटी है।
"सत्य की गूंज, निष्पक्ष आवाज - सच की आवाज वेब न्यूज"
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments