[ विशेष कवरेज / पुलिस समीक्षा ]
स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में आज रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सभागार में जनपद के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना और पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाना रहा।
- डिजिटल साक्ष्य: घटनास्थल पर E-Sakshya ऐप का शत-प्रतिशत उपयोग अनिवार्य।
- रजिस्टर संधारण: प्रत्येक चौकी पर प्रार्थना पत्र और आगंतुक रजिस्टर का विधिवत अंकन।
- पारदर्शिता: प्रत्येक चौकी पर CCTV कैमरों से सतत निगरानी सुनिश्चित करना।
- जनसेवा: फरियादियों के साथ शालीन व्यवहार और शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण।
अपराधियों पर नकेल: गोष्ठी के दौरान एसपी महोदय ने स्पष्ट किया कि जनपद में अपराधियों और हिस्ट्रीशीटरों के प्रति 'जीरो टॉलरेंस' की नीति अपनाई जाए। वांछित अपराधियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही के साथ-साथ समयबद्ध विवेचना पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
सुरक्षा और विश्वास: गोष्ठी के समापन पर पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिस अधिकारियों को अपने विधिक ज्ञान को अद्यतन रखने और जनता के बीच सुरक्षा एवं विश्वास का वातावरण स्थापित करने को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बनाने को कहा। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर सहित सभी महत्वपूर्ण अधिकारी उपस्थित रहे।
"कानून का राज, जनता का विश्वास - सच की आवाज वेब न्यूज"
