कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना का शाहजहाँपुर और दिल्ली दौरा: मेधावियों को करेंगे सम्मानित; यहाँ देखें पूरा प्रोटोकॉल


[ वीआईपी मूवमेंट: भ्रमण कार्यक्रम | शाहजहाँपुर - नई दिल्ली ]

ब्यूरो रिपोर्ट: योगेंद्र सिंह यादव (स्टेट ब्यूरो हेड), उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर | 08 मई, 2026 सच की आवाज वेब न्यूज़ - विशेष कवरेज

त्तर प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री **श्री सुरेश कुमार खन्ना जी** कल से तीन दिवसीय भ्रमण पर रहेंगे। इस दौरान वे अपने गृह जनपद शाहजहाँपुर में मेधावी छात्रों के सम्मान समारोह में भाग लेने के उपरांत नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। प्रशासन द्वारा मंत्री जी के आगमन और सुरक्षा को लेकर तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

भ्रमण कार्यक्रम का विस्तृत विवरण:

🗓️ 09 मई (शनिवार): शाहजहाँपुर आगमन

  • 12:00 PM: लखनऊ से स्टाफ कार द्वारा वाया सीतापुर प्रस्थान।
  • 03:00 PM: अतिथि गृह, गन्ना शोध परिषद, शाहजहाँपुर आगमन।
  • 04:00 PM: जॉन नावे सीनियर सेकेंडरी स्कूल (लोधीपुर) में CISCE बोर्ड के जनपद टॉपरों का सम्मान समारोह (मुख्य अतिथि)।
  • 11:06 PM: काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस (ट्रेन 15127) द्वारा दिल्ली हेतु प्रस्थान।

🗓️ 10 मई (रविवार): नई दिल्ली भ्रमण

  • 05:45 AM: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन आगमन एवं यू०पी० सदन प्रस्थान।
  • दिन भर स्थानीय भ्रमण एवं कार्यक्रमों में व्यस्तता।
  • 10:00 PM: लखनऊ मेल (ट्रेन 12230) द्वारा दिल्ली से वापसी।

🗓️ 11 मई (सोमवार): लखनऊ वापसी

  • 06:40 AM: लखनऊ आगमन एवं राजकीय कार्य।

टॉपरों का उत्साहवर्धन: लोधीपुर स्थित कार्यक्रम के आयोजक अंशुमान सिंह मैसी ने बताया कि मंत्री जी की उपस्थिति से जिले के मेधावियों का मनोबल बढ़ेगा। स्थानीय प्रशासन ने रेलवे स्टेशन और आयोजन स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।

"सच की आवाज वेब न्यूज़" मंत्री जी के भ्रमण की हर पल की अपडेट आप तक पहुँचाता रहेगा।

"जनता के सरोकार, प्रगति की रफ्तार - सच की आवाज वेब न्यूज़"

Previous Post Next Post