[ क्राइम अपडेट / लखनऊ ]
ब्यूरो रिपोर्ट: आनंद कुमार, लखनऊ ✍️
लखनऊ के थाना विकासनगर पुलिस ने दहेज हत्या के एक संवेदनशील मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के पति और मामले के मुख्य आरोपी सूरज सिंह उर्फ राहुल को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।
मामला क्या था?
मृतका साक्षी सिंह (22 वर्ष) ने बीते शुक्रवार को ससुराल में उत्पीड़न से तंग आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मृतका के परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति सूरज सिंह अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर साक्षी को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था।
पुलिस की सक्रियता: घटना की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष आलोक सिंह के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। सब्जी मंडी चौकी इंचार्ज जितेन्द्र कुमार सिंह, उ0नि0 आनन्द कुमार और उ0नि0 राम दुलारे की टीम ने वांछित आरोपी को घेराबंदी कर धर दबोचा।
विकासनगर क्षेत्र में हुई इस दुखद घटना के बाद पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की जा रही है। "सच की आवाज वेब न्यूज" समाज से दहेज जैसी कुरीतियों के खिलाफ एकजुट होने की अपील करता है।
"न्याय के साथ, समाज के हित में - सच की आवाज वेब न्यूज"
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments