[ जनसुनवाई / बड़ी कार्रवाई ]
स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर के जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने जनता दर्शन के दौरान राजस्व कार्यों में शिथिलता बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। तहसील कलान के ग्राम दोषपुर नगर में मेड़बंदी प्रकरण को एक वर्ष तक लटकाए रखने और न्यायालय में पत्रावली दाखिल न करने के मामले में डीएम ने संबंधित राजस्व निरीक्षक के निलंबन के आदेश दिए हैं।
ग्राम दोषपुर नगर निवासी आदेश कुमार ने शिकायत की थी कि खसरा संख्या 79क की मेड़बंदी के लिए उन्होंने कोर्ट में आवेदन किया था। क्षेत्रीय कानूनगो रामकुमार श्रीवास्तव ने कच्ची तूदांबदी तो की, लेकिन आज तक फाइल कोर्ट में जमा नहीं की। इसी ढिलाई का फायदा उठाकर विपक्षी गण जमीन पर अवैध निर्माण और नींव खोदने का प्रयास कर रहे हैं।
लापरवाही पर वार: प्रार्थी का आरोप है कि कानूनगो स्तर पर जानबूझकर मामले को लंबित रखा गया, जिससे विपक्षी विवाद और मारपीट पर उतारू हैं। डीएम ने इसे गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए निलंबन के साथ-साथ प्रकरण की त्वरित जांच कर समाधान के निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट संदेश दिया है कि आम जनता को न्याय दिलाने में जो भी अधिकारी या कर्मचारी बाधक बनेगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा। राजस्व मामलों में समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करना शासन की प्राथमिकता है।
"निष्पक्ष खबरें, सटीक कवरेज - सच की आवाज वेब न्यूज"
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments