Breaking News

जनशिकायतों के निस्तारण में शाहजहाँपुर पुलिस की तेजी बरकरार, 21 शिकायतों का मौके पर समाधान

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर, 13 जून 2026। जनपद शाहजहाँपुर में जनशिकायतों के त्वरित एवं पारदर्शी निस्तारण के लिए पुलिस अधीक्षक श्री सौरभ दीक्षित के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस अधिकारियों ने शिकायतकर्ताओं के घर पहुंचकर समस्याओं का समाधान किया। अभियान के अंतर्गत शनिवार को कुल 21 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।

पुलिस विभाग द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण में संचालित इस अभियान का उद्देश्य आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करना है। अभियान के नोडल अधिकारी अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण को बनाया गया है।

विशेष अभियान के तहत जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारी शिकायतकर्ताओं के घर पहुंचकर उनकी समस्याओं की जानकारी ले रहे हैं तथा मौके पर ही समाधान कराने का प्रयास कर रहे हैं। प्रत्येक क्षेत्राधिकारी अपने सर्किल में कम से कम एक स्थान तथा थाना प्रभारी अपने क्षेत्र में प्रतिदिन दो स्थानों पर पहुंचकर शिकायतों का निस्तारण कर रहे हैं।

13 जून को चलाए गए अभियान के दौरान कुल 21 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शिकायतकर्ता को अब बार-बार थाने या अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। शिकायतों के समाधान के लिए पुलिस स्वयं मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों से बातचीत कर निष्पक्ष कार्रवाई कर रही है।

शाहजहाँपुर पुलिस का कहना है कि जनसुनवाई और शिकायत निस्तारण की यह पहल आम जनता को त्वरित न्याय दिलाने तथा पुलिस व्यवस्था में पारदर्शिता और विश्वास बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

सच की आवाज़ वेब न्यूज़

Post a Comment

0 Comments