स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। पुलिस अधीक्षक श्री सौरभ दीक्षित के निर्देशन में जनशिकायतों के त्वरित, पारदर्शी एवं निष्पक्ष निस्तारण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत 26 जून 2026 को शाहजहाँपुर पुलिस ने शिकायतकर्ताओं के घर एवं घटनास्थल पर पहुंचकर कुल 28 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया।
विशेष अभियान अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) के पर्यवेक्षण में संचालित किया जा रहा है। अभियान के नोडल अधिकारी अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) को नामित किया गया है।
अभियान के तहत जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारी प्रतिदिन शिकायतकर्ताओं के पास पहुंचकर उनकी शिकायतों का स्थलीय निरीक्षण कर समाधान सुनिश्चित कर रहे हैं। प्रत्येक क्षेत्राधिकारी अपने सर्किल में कम से कम एक तथा प्रत्येक थाना प्रभारी अपने क्षेत्र में कम से कम दो शिकायतों का प्रतिदिन मौके पर निस्तारण कर रहे हैं।
शाहजहाँपुर पुलिस का उद्देश्य शिकायतकर्ताओं को बार-बार थाने अथवा पुलिस कार्यालय के चक्कर लगाने से राहत दिलाना है। पुलिस टीम शिकायतकर्ता के घर या घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों पक्षों से वार्ता, स्थलीय निरीक्षण एवं फीडबैक के आधार पर शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित कर रही है।
जनपद पुलिस का कहना है कि आमजन को त्वरित न्याय एवं बेहतर पुलिस सेवा उपलब्ध कराने के लिए यह विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

0 Comments