स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
भटपुरा रसूलपुर। मॉडल ग्राम पंचायत भटपुरा रसूलपुर में ग्राम प्रशासक अनिल कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में खुली बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं, सुझाव एवं विकास संबंधी मुद्दों पर चर्चा की।
बैठक में ग्राम विकास अधिकारी राकेश कुमार ने प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, विभिन्न पेंशन योजनाओं, स्वच्छता अभियान एवं ग्राम पंचायत में संचालित विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी देते हुए ग्रामीणों से सुझाव एवं शिकायतें प्राप्त कीं।
पंचायत सहायक अनुज मिश्रा ने बताया कि ग्राम पंचायत में फैमिली आईडी बनाने का कार्य चल रहा है। उन्होंने जिन परिवारों की फैमिली आईडी अभी तक नहीं बनी है, उनसे पंचायत कार्यालय पहुंचकर शीघ्र पंजीकरण कराने की अपील की।
ग्रामीण यशपाल सिंह, सौवेंद्र सिंह एवं श्रीकांत दीक्षित ने बताया कि ग्राम पंचायत में प्रत्येक दो माह पर खुली बैठक आयोजित की जाती है, जिससे अधिकांश समस्याओं का समय पर समाधान हो जाता है और शासन की योजनाओं की जानकारी भी ग्रामीणों तक नियमित रूप से पहुंचती रहती है।
वहीं रामपाल और सतीश ने कहा कि ग्राम पंचायत में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पिछले पांच वर्षों में लगभग 100 विकास कार्य पूरे किए जा चुके हैं तथा आगामी विकास कार्यों की रूपरेखा भी पहले से तैयार कर ली गई है।
ग्रामीण वसीम खां और नसीरुद्दीन अली ने ग्राम पंचायत की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि गांव के सभी 56 मार्गों का नामकरण किया गया है तथा उन्हें रंगीन इंटरलॉकिंग से विकसित किया गया है, जिसकी बाहर से आने वाले लोग भी प्रशंसा करते हैं।
बैठक के अंत में ग्राम प्रशासक अनिल कुमार गुप्ता ने सभी ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मनीष गुप्ता, सूरज गुप्ता, मनोज गुप्ता, नीरज गुप्ता, लड्डन अली, जीशान खां, बबलू खां, अशफाक खां, सदीर खां, सवील खां, साबिर खां, जयदेव मिश्रा, अजेश मिश्रा सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments