स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। जनपद में अपराधियों की गिरफ्तारी एवं अवैध शस्त्रों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पुवायाँ पुलिस ने एक शातिर अभियुक्त को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।
पुलिस अधीक्षक श्री सौरभ दीक्षित के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी पुवायाँ के निकट पर्यवेक्षण में थाना पुवायाँ पुलिस टीम ने 26 जून 2026 को गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर संदीप पुत्र सत्यप्रकाश, निवासी ग्राम कटका, थाना पुवायाँ को उसके घर से गिरफ्तार किया।
तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध देशी तमंचा (.315 बोर) बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर थाना पुवायाँ में मु0अ0सं0 382/2026, धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त पर शस्त्र अधिनियम, आबकारी अधिनियम एवं अन्य आपराधिक मामलों सहित कई मुकदमे पूर्व से दर्ज हैं।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रामवीर सिंह, हेड कांस्टेबल नीरेश कुमार एवं कांस्टेबल विष्णु कुमार शामिल रहे।

0 Comments