स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर, 21 जून 2026। जनपद में कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर ने अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर, थाना सदर बाजार, थाना कोतवाली एवं महिला थाना पुलिस बल के साथ सदर बाजार क्षेत्र में पैदल गश्त की। इस दौरान प्रमुख बाजारों, सार्वजनिक स्थलों एवं संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
पैदल गश्त के दौरान पुलिस अधीक्षक ने आमजन से संवाद स्थापित करते हुए शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने नागरिकों से कहा कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, असामाजिक तत्वों की सूचना अथवा कानून व्यवस्था से संबंधित जानकारी तत्काल स्थानीय पुलिस या डायल-112 को उपलब्ध कराएं, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को क्षेत्र में सतर्क निगरानी बनाए रखने, नियमित भ्रमण करने तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही आमजन में सुरक्षा एवं विश्वास की भावना को और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।
पैदल गश्त के उपरांत पुलिस अधीक्षक ने थाना सदर बाजार का आकस्मिक निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव, आगंतुक कक्ष, महिला हेल्प डेस्क तथा कार्यालय व्यवस्था का अवलोकन किया गया। संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कार्यप्रणाली में सुधार एवं बेहतर पुलिस सेवा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनपद में अपराध नियंत्रण, शांति व्यवस्था एवं नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी पुलिसिंग निरंतर जारी रहेगी तथा जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान को प्राथमिकता दी जाएगी।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments