ब्यूरो चीफ प्रमोद मिश्रा, बलरामपुर ✍️
बलरामपुर। जनपद बलरामपुर की श्रीदत्तगंज थाना पुलिस की साइबर हेल्पडेस्क ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के शिकार एक व्यक्ति के ₹15,000 सफलतापूर्वक उसके बैंक खाते में वापस कराए।
पुलिस के अनुसार, शुभम कौशल पुत्र शेषराम कौशल, निवासी सहदेईया, थाना श्रीदत्तगंज ने शिकायत दी कि 17 जून 2026 को उनके मोबाइल पर ₹15,000 डेबिट होने का एसएमएस प्राप्त हुआ। उन्हें इस लेनदेन की कोई जानकारी नहीं थी और उनके साथ साइबर धोखाधड़ी हो गई थी।
घटना के बाद पीड़ित ने तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत प्राप्त होने पर थाना श्रीदत्तगंज की साइबर हेल्पडेस्क ने संबंधित बैंकों से समन्वय स्थापित कर संदिग्ध खाते में गई धनराशि को तत्काल होल्ड कराया और तकनीकी जांच शुरू की।
आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करने तथा न्यायालय के आदेश के उपरांत संबंधित बैंकों के नोडल अधिकारियों के सहयोग से ₹15,000 की पूरी धनराशि पीड़ित के बैंक खाते में वापस करा दी गई।
धनराशि वापस मिलने पर पीड़ित ने बलरामपुर पुलिस की त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई की सराहना करते हुए पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।
पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि वे किसी भी प्रकार की साइबर ठगी का शिकार हों तो बिना विलंब 1930 साइबर हेल्पलाइन पर कॉल करें अथवा राष्ट्रीय साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई कर ठगी गई धनराशि वापस कराई जा सके।
— सच की आवाज़ वेब न्यूज़
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
लखनऊ
0 Comments