स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर, 21 जुलाई। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) द्वारा परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित जॉइंट एडमिशन टेस्ट फॉर मास्टर्स (JAM)-2026 में शाहजहाँपुर के छात्र अभिषेक ने भौतिकी विषय में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। उन्होंने परीक्षा में अखिल भारतीय रैंक (AIR) 5040 प्राप्त कर जिले एवं अपने संस्थान का नाम रोशन किया है।
जानकारी के अनुसार, परीक्षा में कुल 9,123 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। परीक्षा में निर्धारित 6.02 अंक के कटऑफ के मुकाबले अभिषेक ने 9 अंक प्राप्त किए। अभिषेक ने सत्र 2025-26 में स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज, शाहजहाँपुर से बी.एससी. की परीक्षा उत्तीर्ण की है।
अपनी सफलता पर अभिषेक ने इसका श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों एवं निरंतर अध्ययन को दिया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि उनके लिए नई शुरुआत है और भविष्य में वे भौतिकी के क्षेत्र में उच्च शिक्षा एवं शोध के माध्यम से देश की वैज्ञानिक प्रगति में योगदान देना चाहते हैं।
इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. पुष्पेंद्र बहादुर सिंह ने अभिषेक एवं भौतिकी विभाग को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं भौतिकी विभागाध्यक्ष प्रो. शिशिर शुक्ला सहित डॉ. आलोक कुमार सिंह, राजनंदन सिंह राजपूत, हर्ष पाराशरी, सत्येंद्र कुमार सिंह, सुधाकर गुप्ता, प्रशांत शर्मा, रजनीश दीक्षित और देवेंद्र कुमार सहित विभाग के सभी शिक्षकों ने अभिषेक को शुभकामनाएं देते हुए उनकी सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की।
— सच की आवाज़ वेब न्यूज़
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments