Breaking News

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: सब्जी लदी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी; 3 लोग गंभीर रूप से घायल, ड्राइवर को आई मामूली चोटें

 

 

[ एक्सप्रेसवे अपडेट / ब्रेकिंग न्यूज़ / सड़क हादसा ]

ब्यूरो रिपोर्ट: कल्लू उर्फ़ रजनीश, लखनऊ ✍️

लखनऊ | 14 जुलाई, 2026 सच की आवाज वेब न्यूज - हाइवे क्राइम अपडेट

खनऊ। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर आज तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। भोर में करीब 3:30 बजे किलोमीटर संख्या 297 पर सब्जी से लदी एक तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन और यूपीडा (UUPIDA) की टीम ने तुरंत मोर्चा संभाला और राहत व बचाव कार्य शुरू किया।


दुर्घटना एवं हताहतों का विवरण:
  • क्षतिग्रस्त वाहन: पिकअप (गाड़ी संख्या- UP 84 BT 0242), जिस पर सब्जी लदी हुई थी।
  • गंभीर रूप से घायल: वाहन में सवार 1. स्वदेश, 2. श्याम और 3. अभिषेक गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं।
  • पिकअप चालक: विपिन पुत्र श्री राम निवास (निवासी- ग्राम नगला बगली, थाना भोगांव, जिला मैनपुरी)। चालक को साधारण चोटें आई हैं।

मौके पर पहुंची पुलिस, घायलों को भेजा अस्पताल:
दुर्घटना की सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक मय सेकंड मोबाइल टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए यूपीडा की एंबुलेंस से तीनों गंभीर रूप से घायलों को तत्काल इलाज के लिए लखनऊ के लोक बंधु अस्पताल भिजवाया। इसके साथ ही पुलिस टीम द्वारा घायलों के परिजनों को भी हादसे की सूचना दे दी गई है।

यातायात सुचारू, स्थिति नियंत्रण में:
• मामूली रूप से चोटिल ड्राइवर विपिन मौके पर ही मौजूद है और खतरे से बाहर है।
• पुलिस प्रशासन द्वारा क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त पिकअप को एक्सप्रेसवे से हटवाकर किनारे कराया जा रहा है।
• एक्सप्रेसवे पर आवागमन पूरी तरह सुचारू है और यातायात में किसी भी प्रकार की बाधा नहीं है।

तड़के हुए इस हादसे के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है, हालांकि अंदेशा जताया जा रहा है कि झपकी आने या ओवरस्पीडिंग के कारण यह हादसा हुआ होगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

"पल-पल की अपडेट, सबसे सटीक - सच की आवाज वेब न्यूज"

Post a Comment

0 Comments