[ एक्सप्रेसवे अपडेट / ब्रेकिंग न्यूज़ / सड़क हादसा ]
ब्यूरो रिपोर्ट: कल्लू उर्फ़ रजनीश, लखनऊ ✍️
लखनऊ। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर आज तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। भोर में करीब 3:30 बजे किलोमीटर संख्या 297 पर सब्जी से लदी एक तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन और यूपीडा (UUPIDA) की टीम ने तुरंत मोर्चा संभाला और राहत व बचाव कार्य शुरू किया।
मौके पर पहुंची पुलिस, घायलों को भेजा अस्पताल:
दुर्घटना की सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक मय सेकंड मोबाइल टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए यूपीडा की एंबुलेंस से तीनों गंभीर रूप से घायलों को तत्काल इलाज के लिए लखनऊ के लोक बंधु अस्पताल भिजवाया। इसके साथ ही पुलिस टीम द्वारा घायलों के परिजनों को भी हादसे की सूचना दे दी गई है।
तड़के हुए इस हादसे के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है, हालांकि अंदेशा जताया जा रहा है कि झपकी आने या ओवरस्पीडिंग के कारण यह हादसा हुआ होगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
"पल-पल की अपडेट, सबसे सटीक - सच की आवाज वेब न्यूज"
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments