ब्यूरो रिपोर्ट आशीष गौतम, लखनऊ ✍️
फतेहपुर/लखनऊ, 25 जुलाई। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को जनपद फतेहपुर में ₹489 करोड़ से अधिक लागत की 125 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति-पत्र, प्रतीकात्मक चेक, आवास की चाबी, आयुष्मान भारत कार्ड तथा टूलकिट वितरित कर योजनाओं का लाभ प्रदान किया।
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि "नया फतेहपुर" उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा का सक्रिय सहभागी बनकर "विकसित भारत" की संकल्पना को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आधारभूत संरचना, जनकल्याण और रोजगार सृजन के माध्यम से प्रत्येक जिले के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
नोट: यह समाचार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आधिकारिक कार्यक्रम एवं उनके सार्वजनिक वक्तव्य पर आधारित है।
— सच की आवाज़ वेब न्यूज़

0 Comments