ब्यूरो रिपोर्ट रिज़वान अली लखनऊ ✍️
लखनऊ/कुशीनगर। उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) को अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। 30 जून 2026 को एसटीएफ की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर को लगभग 84.600 किलोग्राम गांजा के साथ जनपद कुशीनगर से गिरफ्तार किया।
बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग ₹21 लाख बताई जा रही है।
एसटीएफ के अनुसार, आरोपी लंबे समय से अंतर्राज्यीय स्तर पर मादक पदार्थों की तस्करी में सक्रिय था। गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ की जा रही है, जिसके आधार पर गिरोह के अन्य सदस्यों तथा तस्करी नेटवर्क के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
एसटीएफ ने आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि प्रदेश में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments