स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। अपराध एवं मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कटरा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 91 ग्राम स्मैक पाउडर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी तिलहर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार, 01 जुलाई 2026 को थाना कटरा पुलिस कानून-व्यवस्था, अपराधियों की तलाश एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पृथ्वी उर्फ नगरिया तिराहा से राजू पुत्र मुकन्दीलाल (23 वर्ष) निवासी ग्राम डढ़ोली, थाना फरीदपुर, जनपद बरेली को गिरफ्तार किया गया।
तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 91 ग्राम स्मैक पाउडर बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर थाना कटरा में मु0अ0सं0 203/2026 के तहत धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
बरामदगी:
गिरफ्तारी करने वाली टीम:
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments