स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए उत्तर प्रदेश को रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), क्वांटम कंप्यूटिंग, सेमीकंडक्टर और अन्य उभरती तकनीकों का राष्ट्रीय नेतृत्वकर्ता बनाने के लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नोएडा में 75 एकड़ क्षेत्र में विकसित होने वाली 'PRAGATI (Park for Robotics, Artificial Intelligence, GPU Clusters and Advanced Technical Innovation)' परियोजना प्रदेश को विश्वस्तरीय रोबोटिक्स एवं एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग का प्रमुख केंद्र बनाएगी। उन्होंने उद्योग, शिक्षण संस्थानों, अनुसंधान केंद्रों, स्टार्टअप्स और निवेशकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर मजबूत डीप टेक इकोसिस्टम विकसित करने पर जोर दिया।
उन्होंने लखनऊ और नोएडा में प्रस्तावित 'यू हब' को केवल स्टार्टअप कार्यस्थल नहीं, बल्कि अनुसंधान, नवाचार, उद्योग, निवेश और प्रतिभाओं को जोड़ने वाले विश्वस्तरीय उत्कृष्टता केंद्र के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि शोध प्रयोगशालाओं में विकसित तकनीकों का व्यावसायीकरण किया जाए, नवाचार को निवेश मिले और युवाओं को अनुसंधान से उद्यमिता तक आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराए जाएं। उन्होंने AI, मशीन लर्निंग, साइबर सुरक्षा, क्लाउड कंप्यूटिंग, सेमीकंडक्टर और डेटा साइंस जैसे क्षेत्रों में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण एवं प्रमाणन कार्यक्रम विकसित करने और उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप कौशल विकास पर विशेष बल दिया।
साथ ही मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि उत्तर प्रदेश को देश का अग्रणी आईटी, डिजिटल सेवाओं और नवाचार केंद्र बनाने के लक्ष्य के साथ कार्य किया जाए। सूचना प्रौद्योगिकी नीति को अधिक व्यावहारिक, निवेशक अनुकूल और रोजगारोन्मुख बनाने, स्थानीय युवाओं के कौशल विकास, इंटर्नशिप, अनुसंधान, नवाचार और पेटेंट को बढ़ावा देने तथा निवेशकों के लिए भूमि एवं अन्य अनुमतियों की प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और समयबद्ध बनाने के भी निर्देश दिए।
— सच की आवाज़ वेब न्यूज़
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments