स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
गोरखपुर, 29 जुलाई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को महायोगी गुरु श्री गोरखनाथ जी की पावन तपोस्थली गोरखपुर में बार एसोसिएशन, सिविल कोर्ट, गोरखपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के परिचय समारोह में सहभागिता की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिवक्ता समाज में नागरिकों के विश्वास के प्रतीक हैं। वे केवल विधिक सलाहकार ही नहीं, बल्कि न्याय व्यवस्था के सच्चे प्रहरी के रूप में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि न्याय प्रणाली को सुदृढ़ बनाने में अधिवक्ताओं का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है।
मुख्यमंत्री ने बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। साथ ही उपस्थित अधिवक्ता बंधुओं का अभिनंदन करते हुए न्याय व्यवस्था के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना की।
नोट: यह समाचार मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा साझा की गई आधिकारिक जानकारी पर आधारित है।
— सच की आवाज़ वेब न्यूज़
