Breaking News

तिलहर पुलिस ने दहेज उत्पीड़न व विवाहिता की मौत के मामले में तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर। थाना तिलहर पुलिस ने दहेज उत्पीड़न एवं विवाहिता की मौत के मामले में दर्ज मुकदमे में वांछित दो पुरुष आरोपियों और एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपियों को उनके आवास से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

पुलिस के मुताबिक, 17 जुलाई 2026 को वादी ने थाना तिलहर में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी 24 वर्षीय पुत्री से ससुराल पक्ष द्वारा दहेज में मोटरसाइकिल एवं अन्य सामान की मांग की जाती थी। मांग पूरी न होने पर उसे प्रताड़ित किया जाता था, गाली-गलौज की जाती थी तथा जान से मारने की धमकी दी जाती थी। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया कि उसकी पुत्री की हत्या कर दी गई।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 390/2026 में धारा 85, 80(2), 352, 351(3) बीएनएस तथा 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की।

जांच के दौरान वांछित भोजराज सिंह उर्फ गुड्डू (55 वर्ष), शक्तिजीत सिंह उर्फ गोलू (24 वर्ष) तथा सुधा (50 वर्ष) निवासी ग्राम पिपरौली, थाना तिलहर को 19 जुलाई 2026 को मुखबिर की सूचना पर उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस का कहना है कि मामले में विधिक कार्रवाई पूरी कर गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। प्रकरण की विवेचना जारी है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी तिलहर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक प्रिंस शर्मा के नेतृत्व में थाना तिलहर पुलिस टीम द्वारा की गई।

— सच की आवाज़ वेब न्यूज़

Post a Comment

0 Comments