ब्यूरो रिपोर्ट आशीष गौतम, लखनऊ ✍️
वाराणसी, 29 जुलाई। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज के 650वें जयंती वर्ष के अवसर पर उनकी जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर, वाराणसी में राष्ट्रव्यापी 'श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान' का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता करते हुए सामाजिक समरसता एवं समानता का संदेश दिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने संत गुरु रविदास महाराज के संदेश "जाति-पाती का भेद मिटाओ" को समाज के लिए आज भी प्रासंगिक बताते हुए कहा कि संत रविदास का जीवन सामाजिक समरसता, समानता और मानवता के आदर्शों का प्रेरणास्रोत है। उन्होंने लोगों से संत रविदास के विचारों को अपनाकर सामाजिक सौहार्द एवं एकता को मजबूत करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर संत श्री निरंजन दास, केंद्रीय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल, केंद्रीय राज्यमंत्री एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य, उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री जयवीर सिंह, अनिल राजभर, उत्तराखंड सरकार के मंत्री खजान दास, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण, दयाशंकर मिश्र 'दयालु', रविंद्र जायसवाल, राज्य मंत्री संजीव कुमार गोंड, सांसद एवं भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक रावत, भाजपा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया, अविनाश चंद्र, वीरेंद्र दास, विधान परिषद सदस्य हंसराज विश्वकर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
नोट: यह समाचार मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा साझा की गई आधिकारिक जानकारी पर आधारित है।
— सच की आवाज़ वेब न्यूज़
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments