Breaking News

बंथरा में मारपीट पीड़ित की इलाज के दौरान मौत, परिजनों का सड़क पर प्रदर्शन, गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज

 

मृतक जितेंद्र कुमार (फाइल फोटो)

जिला संवाददाता कल्लू उर्फ रजनीश, लखनऊ ✍️

लखनऊ। राजधानी के बंथरा थाना क्षेत्र के मवई पड़ियाना निवासी जितेंद्र कुमार की करीब 10 दिन पहले हुई मारपीट के बाद इलाज के दौरान मंगलवार को मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने शव को फतेहगंज-नारायनपुर मार्ग पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी बंथरा एवं एसीपी कृष्णानगर अभिषेक कुमार पाण्डेय मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों से वार्ता कर निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त कराया गया।

पुलिस ने मृतक के पिता रामकुमार रावत की तहरीर के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना की जा रही है और जांच में प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments