Breaking News

जीआरपी शाहजहाँपुर ने मोबाइल चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, चोरी का ओप्पो मोबाइल बरामद

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर, 20 जुलाई। रेलवे पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत जीआरपी शाहजहाँपुर ने मोबाइल चोरी के एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का मोबाइल फोन बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, पुलिस महानिदेशक रेलवे एवं पुलिस अधीक्षक रेलवे, लखनऊ के निर्देशन तथा पुलिस उपाधीक्षक रेलवे के पर्यवेक्षण में गठित टीम ने रेलवे स्टेशन (एनईआर) शाहजहाँपुर के बुकिंग विंडो के पास से पवन (22 वर्ष) निवासी ग्राम सोनारा बुजुर्ग, थाना पुवायाँ, जनपद शाहजहाँपुर को गिरफ्तार किया।

जीआरपी के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से मुकदमा संख्या 30/2026 से संबंधित ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 20 हजार रुपये है, बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज है।

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी चलती ट्रेनों, रेलवे स्टेशन परिसर एवं आसपास के रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों के मोबाइल फोन एवं सामान चोरी करने की घटनाओं में संलिप्त रहता था।

जीआरपी ने यह भी बताया कि आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी चोरी एवं आर्म्स एक्ट के मामलों में मुकदमे दर्ज हैं।

गिरफ्तारी की कार्रवाई में जीआरपी शाहजहाँपुर एवं आरपीएफ पोस्ट शाहजहाँपुर की संयुक्त टीम शामिल रही।

नोट: आरोपी पर लगाए गए आरोप पुलिस द्वारा दर्ज मुकदमे एवं जांच पर आधारित हैं। मामले में अंतिम निर्णय न्यायालय द्वारा किया जाएगा।

— सच की आवाज़ वेब न्यूज़

Post a Comment

0 Comments