Breaking News

सकरन पुलिस ने दो अंतरजनपदीय शातिर चोरों को चोरी के माल व अवैध तमंचे के साथ किया गिरफ्तार

 

ब्यूरो रिपोर्ट: सुधीर सिंह कुम्भाणी, सीतापुर ✍️

सीतापुर, 22 जुलाई। सकरन थाना पुलिस ने एक माह पूर्व उमरा कला गांव में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो अंतरजनपदीय शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के जेवरात तथा एक अवैध .315 बोर तमंचा बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रंजीत चौहान, निवासी चंदौली थाना रेउसा (सीतापुर) तथा अनिल चौहान, निवासी शेखनपुर थाना फतेहपुर (जनपद बाराबंकी) के रूप में हुई है। इनके कब्जे से 8 जोड़ी पायल, 6 जोड़ी बिछुवा, 1 लॉकेट, 8 जोड़ी अन्य बिछुवा, 1 अंगूठी तथा एक अवैध .315 बोर तमंचा बरामद किया गया।

पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई उमरा कला निवासी अमर सिंह वर्मा के घर हुई चोरी की घटना के खुलासे के क्रम में की गई। पूछताछ एवं अभिलेखों के अनुसार, दोनों आरोपियों के विरुद्ध सीतापुर, अंबेडकरनगर, सुल्तानपुर, अयोध्या तथा गाजीपुर सहित विभिन्न जनपदों में कुल 17 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक सतीश चंद्र, उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह, आरक्षी विक्रांत, ब्रजेश, संजीव सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

नोट: यह समाचार पुलिस द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। आरोप पुलिस के अनुसार हैं। मामले में अंतिम निर्णय न्यायालय द्वारा किया जाएगा।

— सच की आवाज़ वेब न्यूज़

Post a Comment

0 Comments